Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंध्र प्रदेशः निजी बस ने ऑटोरिक्शा में मारी टक्कर, मौके पर 4 लोगों की मौत, एक घायल

October 22, 2024

आंध्र प्रदेशः निजी बस ने ऑटोरिक्शा में मारी टक्कर, मौके पर 4 लोगों की मौत, एक घायल

अन्नामय्या। जिले के कलाकड़ा गांव में एक निजी बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। रायचोटी के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी कृष्ण मोहन ने कहा, ‘‘बस पिलर की ओर से रायचोटी आ रही थी और एक अन्य बस से आगे निकलते समय उसकी एक ऑटोरिक्शा से आमने-सामने की टक्कर हो गई।’’ पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

उसने बताया कि दो अन्य घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं। मोहन ने बताया कि बस चित्तूर से हैदराबाद जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उसने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें