Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bageshwar Accident: बागेश्वर में 250 मीटर नीचे नदी में जा गिरी कार, दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

April 14, 2024

Bageshwar Accident: बागेश्वर में 250 मीटर नीचे नदी में जा गिरी कार, दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार तड़के एक कार के नदी में गिरने से उसमें सवार दो सगे भाइयों समेत चारों व्यक्तियों की मौत हो गई। बागेश्वर कोतवाली थाने के अधिकारी कैलाश नेगी ने बताया कि हादसा रीमा-घरमघर मोटर मार्ग पर चिडाग के पास तड़के करीब चार बजे हुआ। उन्होंने बताया कि कार सड़क से फिसलकर करीब 250 मीटर नीचे नदी में जा गिरी जिससे सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को नदी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नेगी ने बताया कि मृतकों की पहचान कमल प्रसाद, नीरज कुमार, दीपक आर्य और कैलाश राम के रूप में हुई है। सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। नीरज और दीपक भाई थे। दुर्घटना का शिकार लोग वादूयदा रीमा और जुन्याल दोफाद गांवों के निवासी थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें