Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Peru Fire : पेरू में शॉर्ट सर्किट से देर रात लगी भीषण आग, तीन बच्चों सहित पांच लोगों की हुई मौत

January 15, 2025

Peru Fire : पेरू में शॉर्ट सर्किट से देर रात लगी भीषण आग, तीन बच्चों सहित पांच लोगों की हुई मौत

Peru Fire: पेरू के दक्षिणी क्षेत्र अरेक्विपा के एक इलाके में सोमवार रात भीषण आग लगने से तीन बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आग कैमाना प्रांत के सेकोचा में कालरेस पोटरेकैरेरो डोंगो बस्ती में स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11 बजे लगी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में 10 घर जलकर नष्ट हो गए और 100 से अधिक लोग बेघर हो गए। निजी प्रसारक रेडियो प्रोग्रामस डेल पेरू ने अरेक्विपा के क्षेत्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र के प्रमुख जोस बैरेज़ुएटा के हवाले से बताया कि अब तक पांच मौतों की पुष्टि की गई है। राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, ‘‘आग में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिससे घरेलू गैस टैंक में विस्फोट हो गया और आग तेजी से फैल गई। अखबार ने बताया कि आग की चपेट में कई घर आ गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें