Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के नूंह में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत 3 बच्चे भी शामिल, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

March 28, 2024

हरियाणा के नूंह में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत 3 बच्चे भी शामिल, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

नूंह (हरियाणा) ः हरियाणा के नूंह में वीरवार को एक बड़ा हादसा घटित हुआ। हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। वही 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 3 बच्चे व 1 महिला शामिल है। मृतकों की पहचान प्रियांशु, दीपांशु पियूष और 40 वर्षीय महिला आंचल के रूप में हुई है।

परिवार ईको स्पोर्ट कार में सवार था। कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिस कारण से कार का संतुलन बिगड़ गया, और कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। हादसा इतना भीषण था कि परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य 3 घायलों को इलाज के लिए नल्हड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने कहा कि कार से जो दस्तावेज मिले हैं उनपर अंकित नंबरों पर काल कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कार में सवार कुल 7 लोग हादसे का शिकार हो गए। जिसमे से एक ड्राइवर और परिवार के 6 लोग सवार थे। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जो फिलहाल उपचाराधीन है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें