Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के मंडी में हादसा,पुल घराट के पास टेम्पो ट्रैवलर बाइक से टकरा कर पलटी, 2 युवकों की मौके पर मौत

January 29, 2024

हिमाचल के मंडी में हादसा,पुल घराट के पास टेम्पो ट्रैवलर बाइक से टकरा कर पलटी, 2 युवकों की मौके पर मौत

मंडी (हिमाचल प्रदेश)ः हिमाचल प्रदेश मंडी में देर रात एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के पुलघराट में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। एक टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी ने से आ रहे एक बाइक को टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर मारने वाली टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी भी सड़क पर पलट गई। हादसे में टेम्पो ट्रैवलर में सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। जिन युवकों की हादसे में मौत हुई है उनकी पहचान मृतक युवकों की पहचान हरीश (21) पुत्र मितर देव और ललित (20) पुत्र विधि चंद गांव जवाली, डाकघर पटरीघाट, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।

हादसे के बादल हाईवे पर लगा जाम

देर रात हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 एम्बुलैंस सर्विस को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलैंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों को तुरंत सिविस अस्पताल में पहुंचाया और बाइक सवार युवकों को भी अस्पताल में भेजा।

लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बाइक सवार युवकों को डैड डिक्लेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी और सड़क के बीच पड़े बाइक को साइक पर करवा कर जाम को खुलवाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें