Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, 150 से ज्यादा दुकानें जलकर राख… बचाव कार्य जारी, देखें Video

February 11, 2025

फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, 150 से ज्यादा दुकानें जलकर राख… बचाव कार्य जारी, देखें Video

महाराष्ट्र : मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा इलाके में एक फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में 150 से ज्यादा दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल, बचाव कार्य के लिए 10 से 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं। दमकल विभाग के कर्मचारी पूरी मेहनत से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थिति पर नजर

घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन नुकसान बड़ा बताया जा रहा है। आग के कारण हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। करीब 12 दमकल गाड़ियां, एंबुलेंस, छह बड़े टैंकर और वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग 150 से अधिक फर्नीचर की दुकानों तक फैल गई है। हालांकि, अभी तक किसी के मृत्यु होने की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि आग लगने का कारण सिलेंडर फटने का बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद तेजी से फैलती जा रही थी। वहीं अब तक 7 से 8 सिलेंडर भी फट चुके है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें