Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल

December 11, 2024

आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल

आजमगढ़ : आजमगढ़-आंबेडकर नगर सीमा के निकट एक कस्बे में बुधवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर कंधरापुर कस्बे के पास उस समय हुई जब वे गुरु गोंविद साहिब मेले से लौट रहे थे।

सभी घायलों को ले जाया गया जिला अस्पताल : शैलेन्द्र लाल
पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेन्द्र लाल ने बताया, ‘‘ मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र के करीब 24 लोग एक वैन में सवार होकर जा रहे थे तभी वैन की टक्कर गन्ने से लदी एक ट्रॉली से हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची देवी नामक महिला की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हैं और मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल में मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें