Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में तेज आंधी से पंडाल गिरा, चारों ओर मची चीख-पुकार, 3 लोगों की मौत, कई घायल

October 6, 2024

पंजाब में तेज आंधी से पंडाल गिरा, चारों ओर मची चीख-पुकार, 3 लोगों की मौत, कई घायल

लुधियाना। शहर में शनिवार देर रात आई आंधी से देवी जागरण के लिए लगाया पंडाल गिर गया। जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दबकर 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पंडाल के गिरने से मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ की मूर्ति भी गिरकर खंडित हो गई। इसके अलावा आंधी में कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है।

वहीं, आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरन गए जिससे बिजली की तारे भी टूट गई। बता दें कि लुधियाना के हंबडा रोड पर बने श्री गोविंद गोधाम मंदिर के पास ये हादसा हुआ है।

मंदिर के पीछे खाली पड़े ग्राउंड में जागरण का आयोजन किया गया था। शनिवार रात में सभी लोग जागरण में मग्न थे। माता की भेंटें गाई जा रही थी और नाच गाना चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 2 बजे आंधी चली। लोगों ने एक-दूसरे को पकड़कर संभलना चाहा, और हवा तेज होने के कारण वे पंडाल के अंदर ही शरण लिए रहे। कुछ लोग बाहर भी निकल गए थे। थोड़ी देर में हवा से पंडाल धड़ाम कर गिर पड़ा। इसके नीचे मौजूद लोग पंडाल में ही दब गए। तेज हवा के बीच ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

15 लोग घायल, ज्यादातर बच्चे
मौके पर मौजूद लोगों ने पंडाल के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 15 के करीब लोग घायल थे। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं, जो जागरण के दौरान सबसे आगे बैठे हुए ते। उन्हें शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें