Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

लुधियाना में रोड रेज मामलाः- रेस लगा रही कार आग सेंक रहे लोगों पर जा चढ़ी, 1 की मौत, 4 घायल

पंजाब के लुधियाना में रोड रेज का मामला सामने आया है। लुधियाना के थ्रीके रोड पर रेस लगा रही दो कारों में से एक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार वहां पर एक खोखे के बाहर रात को ठंड में आग सेंक रहे लोगों पर जा चढ़ी। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान 70 साल के मोहम्मद मुस्लिम के रूप में हुई है। कार ने आग सेंक रहे लोगों को कुचलने के बाद दीवार से टक्कर मारी। कार के एयरबैग खुल गए। लेकिन कार चला रहा युवक और उसके साथ सवार लड़की मौके से फरार हो गए।

कार के नीचे से निकाला बुजुर्ग

लोगों ने कहा कि कार इतनी तेज थी कि बुजुर्ग मोहम्मद मुस्लिम उसके नीचे फंस गया और वह उसे घसीटते हुए ले गई। दीवार से कार के टकराने के बाद बुजुर्ग को नीचे से निकाला गया। एम्बुलैंस को काल किया तो देरी से पहुंची। इतने में लोग मोहम्मद को लेकर निजी अस्पताल में चले गए। जहां पर उसने दम तोड़ा दिया।

लोगों का कहना है कि एम्बुलैंस हादसे के आधे घंटे बाद पहुंची तो उसमें घायलों को डाल कर सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि हादसे के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस वालों वे लड़का और लड़की को थाने में ले जाने की बजाय मौके से भगा दिया।

Exit mobile version