Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News : बठिंडा-कोटकपूरा हाईवे पर पंजाब पुलिस कर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

July 18, 2025

Punjab News : बठिंडा-कोटकपूरा हाईवे पर पंजाब पुलिस कर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bathinda-Kotkapura highway Accident पंजाब डेस्क : बठिंडा–कोटकपूरा हाईवे पर सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें बठिंडा AGTF में तैनात हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह की मौत हो गई। आपको बता दें कि वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि जसविंदर सिंह मौके पर ही मौत हो गई।

हाईवे पर पुलिस कर्मी की दर्दनाक मौत

बता दें कि हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह श्री मुक्तसर साहिब के वरिंग खेड़ा गांव के निवासी थे और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह जैसे ही अपनी गाड़ी में अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे, हाईवे पर कोटकपूरा की ओर जाते समय उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर के कारण जसविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है। मृतक पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटनास्थल का आधिकारिक निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया गया और गुरप्रीत नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी हादसे के कारणों की जाँच कर रहे हैं और ट्रक ड्राइवर की भी पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की घोषणा की है।

परिवार में दुख की लहर

वरिंग खेड़ा गांव में जसविंदर सिंह की मृत्यु दु:ख की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार वह एक मेडिकल एटीएम द्वारा बहुत ही आदर्श और जिम्मेदार अधिकारी थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें