Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालु में भरी पिकअप वैन को कंटेनर ने मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत; मृतकों में 7 बच्‍चे भी शामिल

August 13, 2025

भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालु में भरी पिकअप वैन को कंटेनर ने मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत; मृतकों में 7 बच्‍चे भी शामिल

Rajasthan road accident : राजस्थान के दौसा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। आपको बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि यह हादसा वापी थाना क्षेत्र में तब हुआ, जब सालासर बालाजी मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन को पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। पिक अप वैन में 20 से ज्यादा श्रद्धालु बैठे थे। ये सभी यूपी के एटा जिले के असरौला के बताए जा रहे हैं।

मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं

पिकअप वैन में 20 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे, सभी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौला गांव के रहने वाले थे। हादसे में 7 बच्चों और 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। श्रद्धालु खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।

घायलों की स्थिति गंभीर

जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि कंटेनर ने पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मारी। पिकअप में 22 से ज़्यादा श्रद्धालु सवार थे। इनमें से 10 की मौत हो गई है। जबकि 9 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि 2 को दौसा अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी यात्री एक पैसेंजर ट्रक में सवार थे और ट्रेलर से टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें