Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road accident: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरी कार, हादसे में हाॅस्टल अधीक्षक की मौत, 1 घायल

October 18, 2024

Road accident: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरी कार, हादसे में हाॅस्टल अधीक्षक की मौत, 1 घायल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार रात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पलट गई, जिसमें सवार छात्रवास अधीक्षक की मौत हो गई और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि घटना चक्रधर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज रोड पर तब की है, जब डिग्री कॉलेज रोड पर स्थित छात्रवास के अधीक्षक सुनील यादव अपनी कार से दोस्त के साथ कनकतुरा से रात करीब 08:30 बजे लौट रहे थे। उसी दौरान, मेडिकल कॉलेज के पास सड़क पर बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क से नीचे पलट गई।

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चक्रधर नगर पुलिस को दी। चक्रधर नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने अधीक्षक सुनील यादव (36) को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल उनके साथी आशीष कुमार का इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें