
Chamba accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आपको बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमे मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान है कि सड़क पर फिसलन या वाहन में तकनीकी खराबी हादसे की वजह हो सकती है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने जताया दुःख
सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने कहा कि चंबा ज़िला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति।
चंबा ज़िला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 8, 2025