Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्राजील में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत

April 18, 2024

ब्राजील में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत

रियो डी जनेरियो। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सैन्य राजमार्ग पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना साओ जोआओ इवेंजेलिस्टा और साओ पेड्रो डो सुआकुई नगर पालिकाओं के बीच एमजीसी-120 क्षेत्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने सड़क पार कर रहे कुत्तों से बचने का प्रयास किया और बस पलट गई। चौबीस यात्रियों को ले जा रही बस मिनस गेरैस में क्षेत्रीय राजधानी बेलो होरिजोंटे और मिनस नोवास की नगर पालिका के बीच यात्रा कर रही थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घायलों में से किसी की भी हालत नाजुक नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें