Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार बोलेरो ने फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचला, 2 गंभीर रूप से घायल, 2 की…

July 13, 2024

तेज रफ्तार बोलेरो ने फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचला, 2 गंभीर रूप से घायल, 2 की…

जालंधर : जालंधर में बीती रात 11.30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो कार ने फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जालंधर के पठानकोट बाईपास पर शुक्रवार रात दो युवक खाना खाने के लिए फुटपाथ पर बैठे थे। उन्हें तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने कुचल दिया। उनके पास बैठे 2 युवक घायल हो गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद एक युवक कई फीट दूर जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स मौके पर पहुंच गई।

नहीं मिला मृतक का पहचान पत्र

थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हरियाणा निवासी बोलेरो चालक शुभम को हिरासत में लिया है। पुलिस को युवकों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

बोलेरो चालक पठानकोट से सामान उतारकर लौट रहा था

इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक पठानकोट में सामान उतारकर लौट रहा था। उसे जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित टैगोर अस्पताल जाना था। हादसे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। शवों को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। दोनों मृतक मजदूर थे। हादसा इतना भयानक था कि लोगों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने दो वाहनों को भी टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें