Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत, दो घायल

May 8, 2024

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत, दो घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिला के तोरवा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक है। घायलों को उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार देवरी खुर्द के रहने वाले राजेंद्र सिंह, भागीरथी यादव दो अन्य दोस्तों के साथ कार से गत करीब 12 बजे शहर से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क में बने डिवाइडर से टकरा गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद कार की बॉडी को काटकर युवकों को बाहर निकाला गया, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और दो अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें