Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बराड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा, 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

March 12, 2025

बराड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा, 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Road accident on Barara Road : बीती देर रात बराड़ा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो हुई और इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के पीछे उबड़-खाबड़ सड़क को जिम्मेदार बताया जा रहा है। जिससे इलाके के लोग गुस्से में हैं।

2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, साहिल और उसकी पत्नी सोनिया बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में साहिल की टांग टूट गई, जबकि सोनिया भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और जल्द सड़क सुधार की मांग की। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क को सही नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है, वहीं घायलों का इलाज जारी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि आगे ऐसे हादसों को टाला जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें