Site icon Dainik Savera Times

भोपाल में 103 साल के बुुजुर्ग ने 49 साल की मह‍िला से क‍िया न‍िकाह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है. आमतौर पर लोग 30 से 35 साल की उम्र में शादी कर लेते हैं, लेकिन कई बार लोग 50 साल के बाद भी शादी करते हैं। लेकिन भोपाल में एक शख्स ने 103 साल की उम्र में निकाह कर सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, 103 साल के एक शख्स ने तीसरी बार शादी की है। बुजुर्ग की शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

भोपाल के इतवारा में रहने वाले 103 साल के बूढ़े शख्स का नाम हबीब नजर है. उन्होंने अपने से आधी उम्र की महिला के साथ निकाह किया. जिसकी उम्र 49 साल है। शनिवार को एक वीडियो सामने आया. जिसमें एक बुजुर्ग शख्स निकाह के बाद अपनी पत्नी को ऑटो में बैठाकर घर ले जाता दिख रहा है। इस दौरान लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं. वीडियो एक साल पहले का बताया जा रहा है।

Exit mobile version