Last Updated: September 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

3 Dollar White Bowl: सिर्फ 3 डॉलर में खरीदी थी सफेद कटोरी, 7 साल बाद 18 करोड़ में बिकी तो उड़ गए होश

September 18, 2026

3 Dollar White Bowl: सिर्फ 3 डॉलर में खरीदी थी सफेद कटोरी, 7 साल बाद 18 करोड़ में बिकी तो उड़ गए होश

3 Dollar White Bowl: न्यूयॉर्क के एक परिवार ने साल 2007 में एक सेल से महज 3 डॉलर में एक सफेद कटोरी खरीदी थी। परिवार को तब बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके घर में रखी यह साधारण दिखने वाली कटोरी करीब 1000 साल पुरानी ऐतिहासिक वस्तु है। कई साल बाद जब विशेषज्ञों ने इसकी जांच की तो इसकी असली पहचान सामने आई।

कटोरी कई वर्षों तक परिवार के घर में ही रखी रही। साल 2013 में विशेषज्ञों की नजर इस पर पड़ी। शुरुआती जांच में इसकी कीमत करीब 2 से 3 लाख डॉलर आंकी गई थी। हालांकि, आगे की जांच में पता चला कि यह चीन के उत्तरी सांग राजवंश के दौर की दुर्लभ डिंगवेयर कटोरी है।

ये भी पढे़ं :https://dainiksaveratimes.com/ajab-gajab/beauty-treatment-75-age-spent-4-crore/

उत्तरी सांग राजवंश का शासन चीन में 960 से 1127 के बीच रहा था। इस आधार पर कटोरी की उम्र करीब एक हजार साल मानी गई। इसकी पतली बनावट, हल्का वजन और ऐतिहासिक महत्व ने इसे बेहद खास बना दिया।

इसके बाद कटोरी को मशहूर नीलामी घर Sotheby’s में पेश किया गया। नीलामी के दौरान इसकी बोली शुरुआती अनुमान से काफी आगे निकल गई। आखिरकार लंदन के एक डीलर ने इसे 2.22 मिलियन डॉलर में खरीदा, जिसमें कमीशन भी शामिल था। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 18 करोड़ रुपये बैठती है।

यानी जिस कटोरी के लिए परिवार ने 2007 में सिर्फ 3 डॉलर खर्च किए थे, उसकी कीमत कुछ साल बाद करोड़ों रुपये तक पहुंच गई। डिंगवेयर से बने इस तरह के बर्तन अपनी बेहद महीन और हल्की बनावट के लिए जाने जाते हैं।

Sotheby’s के अनुसार, दुनिया में एक और ऐसी कटोरी की जानकारी है जिसकी डिजाइन और सजावट इससे काफी मिलती-जुलती है। वह कटोरी लंदन के British Museum के संग्रह में रखी हुई है। यह मामला दिखाता है कि पुरानी और सामान्य नजर आने वाली चीजों में भी कई बार ऐतिहासिक महत्व और बड़ी कीमत छिपी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें