Site icon Dainik Savera Times

प्यार और चाय भी नहीं… यूनिफॉर्म में फ्लाइट क्रू के लिए 5 सख्त नियम, जानकर हो जाएंगे हैरान

अजब गजब न्यूज़ : एयरलाइन में यात्रा करना आमतौर पर यात्रियों के लिए कई नियमों के पालन की मांग करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट क्रू मेंबर्स, खासकर एयरहोस्टेस और एयर स्टाफ, अपनी वर्दी में रहते हुए कई अजीबोगरीब और सख्त नियमों के पालन के लिए बाध्य होते हैं? दरअसल यूनिफॉर्म पहनकर कुछ चीजें करना उनके लिए पूरी तरह से मना है, और इन नियमों का उल्लंघन गंभीर कार्रवाई की वजह बन सकता है।

बता दें कि 14 साल तक फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकीं बारबरा बासिलिएरी (Barbara Bacilieri) ने हाल ही में अपने अनुभव साझा करते हुए उन नियमों का खुलासा किया है, जिन्हें वर्दी पहनकर उन्हें हमेशा ध्यान में रखना पड़ता था। उन्होंने विशेष रूप से 5 ऐसे नियमों का जिक्र किया, जो आम लोगों के लिए सुनकर थोड़े अचंभित करने वाले हो सकते हैं। आइए खबर में विस्तार से जानते है…

सबसे पहला नियम है प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन न करना

बारबरा के अनुसार, यूनिफॉर्म में रहते हुए कोई भी फ्लाइट अटेंडेंट रोमांटिक या इंटिमेट व्यवहार सार्वजनिक रूप से नहीं कर सकता। ऐसा करना एयरलाइन के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना जाता है।

दूसरा नियम है च्यूइंग गम या धूम्रपान पर प्रतिबंध
यूनिफॉर्म में रहते हुए स्मोकिंग या वेपिंग करना मना है, और हाल ही में स्मोकिंग छोड़ चुके कर्मचारी भी गम चबाने से बचते हैं, ताकि वे अनजाने में उसके बुलबुले न बनाएं, जिसे वर्दी की गरीमा के खिलाफ माना जाती है।

तीसरा नियम है शराब का सेवन पूरी तरह से बैन
वर्दी में रहते हुए किसी भी प्रकार की शराब पीना सख्त मना है। बारबरा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि चाहे हाथ में पानी का गिलास हो, लेकिन शराब की अनुमति नहीं है।

चौथा नियम है बोर्डिंग गेट पर चाय या कॉफी पीने पर रोक
एयरलाइन स्टाफ को यह ध्यान रखना पड़ता है कि वे कहां चाय या कॉफी पी रहे हैं। बोर्डिंग एरिया में ऐसा करना अनुचित माना जाता है।

इन नियमों से साफ है कि एयरलाइन स्टाफ के लिए वर्दी केवल पहनावा नहीं बल्कि पेशेवर अनुशासन का प्रतीक है। बारबरा का अनुभव यह दर्शाता है कि यूनिफॉर्म में रहते हुए व्यवहार और पेशेवर छवि को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

Exit mobile version