अजब-गजब: सिंगापूर के 91 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, रोजाना 12 घंटे बाथरूम साफ करने का काम करते हैं और काफी फिट नजर आते हैं। एक ऑस्ट्रेलियाई यात्री जेडन लैंग ने उनका वीडियो शेयर किया है, जिसमें जेडन बुजुर्ग व्यक्ति से उनकी फिटनेस के बारे में पूछते और जवाब सुनकर हैरान रहे जाते हैं।
ये भी पढ़ें: इस दिन किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त, जानें किन लोगों को नहीं मिलेगा पैसा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई यात्री जेडन लैंग सिंगापूर एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति से बात करते दिखाई देते हैं। लैंग ने बाथरूम में उस बुजुर्ग व्यक्ति से बातचीत शुरू की तो उन्होंने बताया कि वो 91 साल के हैं और रोजाना यहां 12 घंटे काम करते हैं। यह सुनकर लैंग हैरान रह जाते हैं। लैंग फिर बुजुर्ग व्यक्ति से उनकी फिटनेस के राज के बारे में पूछते हैं तो बुजुर्ग शख्स ने बताया कि वो बिल्कुल नार्मल खाना खाते हैं और कभी व्यायाम नहीं करते हैं। इसपर मुस्कुराते हुए लैंग ने कहा कि आप तो सुपरमैन हैं। लोग इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
VD : सारबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन को लेकर SGPC मेंबर गुरप्रीत कौर ने बड़े खुलासे किए

