Site icon Dainik Savera Times

अलमारी के पीछे बने सीक्रेट रूम में कैद था बड़ा राज़, उड़े पुलिस के होश!

​

अमेरिका के अर्कांसस में पुलिस ने शॉकिंग मामले का खुलासा किया। यहां रहने वाले 40 साल के जॉन थॉम्पसन के घर से पुलिस ने एक बच्ची बरामद की। जॉन ने इस बच्ची को ऐसी जगह छिपाया था जहां उसे कोई ढूंढ नहीं पाता। जॉन ने अपने घर की अलमारी के पीछे एक सीक्रेट कमरा बना कर रखा था।

जब पुलिस ने उसकी अलमारी में एक सीक्रेट दरवाजा देखा तो उनके होश उड़ गए।इस दरवाजे को तोड़ने के बाद पुलिस एक गलियारे में पहुंची। इस गलियारे से होते हुए एक कमरा था जहां एक बच्ची कैद थी। पुलिस ने बच्ची को डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन सर्विस पहुंचा दिया है। साथ ही जॉन को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।

Exit mobile version