Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में 46 साल बाद लौटी किताब, देरी के लिए गुमनाम शख्स ने लिखी ये बात

January 18, 2026

कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में 46 साल बाद लौटी किताब, देरी के लिए गुमनाम शख्स ने लिखी ये बात

वायरल न्यूज: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से एक दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सैन डिएगो काउंटी की एक लाइब्रेरी में 46 साल बाद एक किताब वापस लौटी है।

जानकारी के मुताबिक, ‘द इंक्रेडिबल जर्नी’ नाम की यह किताब एक व्यक्ति ने पढ़ने के लिए ली थी, जिसे साल 1980 में लाइब्रेरी में जमा किया जाना था, लेकिन वह तय समय पर वापस नहीं आई। अब कई दशक बीतने के बाद यह किताब अचानक लाइब्रेरी को भेजी गई।

लाइब्रेरी के रखरखाव से जुड़े कोल्डवेन ने बताया कि किताब भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताया और पूरी तरह गुमनाम रहना पसंद किया। किताब के साथ एक छोटा सा नोट भी था, जिसमें लिखा था, ‘माफ कीजिए, बहुत देर हो गई’ और नीचे एक स्माइली का निशान बना हुआ था। बताया गया कि उस व्यक्ति ने काफी खोजबीन के बाद किताब को सही जगह तक पहुंचाया, जिससे यह अनोखा मामला चर्चा में आ गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें