अजब गजब: इन दिनों लोगो के बीच सोशल मीडिया का क्रेज़ इतना बढ़ गया है वो अपना हर काम लोगो के साथ शेयर कर रहे। ऐसे में अगर वीडियो अच्छी या सबसे हट कर होती तो लोग उसे बहुत पसंद करते है और अपनी प्रतिकिया देते है। देखा जाए तो लोगो को अपना टैलेंट दिखाने का ये एक बहुत अच्छा माध्यम है। बात करे फैशन की तो इन दिनों जमकर फैशन एक्सपेरिमेंट्स हो रहे हैं। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर फैशन डिज़ाइनरों को कलाकारी देखी होगी जिसे देख आप भी हैरान रह गए होंगे। एक ऐसे ही हैरान कर देने वाली वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोगो को अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हो रहा। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है की एक क्यूट सी बच्ची का बार्बी ड्रेस पहनी है जो देखने में बहुत ही प्यारी लग रही है। लेकिन ड्रेस पर जरा गौर करेंगे तो आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी। दरअसल बच्ची की ड्रेस किसी आम फैब्रिक से नहीं बल्कि दूध के प्लास्टिक वाले पैकेट से बनी हुई है। ड्रेस के साथ ही बच्ची के एसेसरीज भी उसी पैकेट ने बनाए गए हैं।
अमूल की फुल क्रीम दूध की पैकेट से बनाई ये यूनिक ड्रेस
बता दे ये वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर प्रियल पटेल नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में में देखा जा सकता है कि एक प्यारी सी 7-8 साल की बच्ची बार्बी डॉल की तरह तैयार हुई दिख रही है। जिसमे उसने सफेद और रेड कलर की ड्रेस में वह खूब सज रही है। लेकिन उसकी इस फ्रिल वाली ड्रेस को गौर से देखने पर आप पाएंगे कि ये दरअसल अमूल की फुल क्रीम दूध की पैकेट से बनी है। पूरी ड्रेस के साथ ही बच्ची की एसेसरीज यानी गले का हार, ईयररिंग, बालों में लगा फूल भी इसी पैकेट बने हैं। बता दें इस वीडियो पर अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स इस पर आए हैं जबकि 7.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वही लोगो ये इस पर तरह तरह के कमैंट्स भी किए है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए ड्रेस की डिजाइनर को उर्फी जावेद की पर्सनल डिजाइनर बनने की सलाह दे डाली। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि पहली नजर में देखने पर पता ही चलता कि ड्रेस प्लास्टिक से बनी है।

