Site icon Dainik Savera Times

एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

solar car viral news

solar car viral news

अजब-गजब: आज के समय में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ते प्रदूषण ने लोगों को नए और सस्ते विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए गुजरात के एक व्यक्ति ने कम खर्च में एक अनोखी कार तैयार की है, जो बिना पेट्रोल-डीजल के सिर्फ सूरज की रोशनी से चलती है। खास बात यह है कि इस कार को बनाने में मात्र 30 हजार रुपये का खर्च आया है।

आम तौर पर कार बनाना काफी महंगा काम माना जाता है, लेकिन इस व्यक्ति ने कबाड़ और पुराने सामान का इस्तेमाल करके इसे संभव कर दिखाया। कार का ढांचा पुराने लोहे से बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक के कई पार्ट्स का उपयोग किया गया है। लागत कम रखने के लिए इसमें स्कूटी के टायर लगाए गए हैं। पूरी गाड़ी को खुद डिजाइन किया गया और वेल्डिंग भी खुद ही की गई यानी इसमें किसी बड़ी कंपनी या विशेषज्ञ की मदद नहीं ली गई।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में BJP की जीत का दावा, अमित शाह बोले- हर वोट बदलाव की नींव

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका सोलर सिस्टम है। गाड़ी की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, जो सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं। यह बिजली बैटरी में जमा होती है और उसी से कार चलती है। इस वजह से इसे चलाने के लिए पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं पड़ती। इससे ईंधन का खर्च पूरी तरह खत्म हो जाता है और प्रदूषण भी नहीं होता, जिससे यह एक पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बन जाता है।

रनिंग कॉस्ट की बात करें तो यह कार काफी किफायती है। पिछले चार साल में इसमें सिर्फ एक बार बैटरी बदलनी पड़ी, इसके अलावा कोई बड़ा खर्च नहीं आया यानी एक बार बनाने के बाद यह लंबे समय तक लगभग बिना खर्च के चल सकती है, जो आम लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, यह कार तेज रफ्तार या लंबी दूरी के लिए नहीं बनाई गई है। इसकी स्पीड और क्षमता सीमित है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 50 से 60 किलोमीटर तक चल सकती है। इसलिए यह गांव या छोटे शहरों में रोजमर्रा के छोटे कामों, जैसे बाजार जाना या आसपास की दूरी तय करने के लिए ज्यादा उपयुक्त है।

ये भी पढ़ें: गोल्डमैन सैक्स ने फिर बढ़ाया कच्चे तेल का अनुमान, वजह मध्यपूर्व तनाव

Exit mobile version