Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चूहा मारने के वायरल वीडियो पर एक शख्स हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- दुकान पर कर रहा था बवाल

July 25, 2023

चूहा मारने के वायरल वीडियो पर एक शख्स हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- दुकान पर कर रहा था बवाल

नोएडा: नोएडा में बाइक से चूहे को कुचलकर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी खान बिरयानी के स्वामी जैनुल र्उफ़ जैनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। यह मामला नोएडा के मामूरा सेक्टर 66 का है। यह शख्स इसी इलाके में बिरयानी की दुकान चलाता है। जब ये शख्स रात को अपने घर से निकल रहा था तो उसकी नजर एक चूहे पर पड़ी, जिसे उसने अपनी बाइक से कुचलकर मार डाला।

पुलिस ने चूहे को बाइक से कुचलने के आरोपी को थाना फेस 3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस ने जो अपना बयान जारी किया है, उसमें बताया है कि इसने दुकान पर बलवा किया था और इसलिए उसे धारा 151 के तहत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के बयान मुताबिक, थाना फेस-3 पुलिस द्वारा गश्त के दौरान पाया गया कि जैनुद्दीन पुत्र मतलूब अहमद निवासी गली नं.-5, ममूरा, नोएडा अपनी बिरयानी की दुकान पर ग्राहकों से पैसों को लेकर फसाद हो रहा था, जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जैनुद्दीन को समझाने का प्रयास किया गया, मगर जैनुद्दीन अधिक उत्तेजित होकर आमदा-फसाद करने लगा, जिस पर उसे धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने अपने बयान में यह भी बताया है कि सोशल मीडिया में चूहे के प्रकरण से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है! चूहे के प्रकरण से इस गिरफ्तारी का कोई संबंध नही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें