Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक ऐसा राष्ट्रपति जिसके 35 हजार महिलाओं के साथ थे संबंध, जाने और भी कुछ रोचक किस्से

January 4, 2023

एक ऐसा राष्ट्रपति जिसके 35 हजार महिलाओं के साथ थे संबंध, जाने और भी कुछ रोचक किस्से

पहले जमाने में एक राजा की कई रानियां होती थी, लेकिन आज हम आपकाे एक ऐसे देश के राष्ट्रपति के बारे में बताने वाले हैं, जिसने 35,000 महिलाओं से संबंध रखे थे। यहीं नहीं उसने 600 से अधिक बार मरने की भी काेशिश की थीं, लेकिन हर बार वह बच गया। हम बात कर रहे हैं क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो की। फिदेल कास्त्रो का शत्रु भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते थे। वह अपने दुश्मनों की सोच से दो कदम चलते थे। एक बार फिदेल कास्त्रो को मारने के लिए एक महिला उनकी गर्लफ्रेंड बनी, लेकिन उसकाे सफलता नहीं मिलीं। ताे आइए ऐसे कुछ दिलचस्प किस्साें के बारे में हम आपकाे बताते हैं-

– फिदेल कास्त्रो का जन्म 13 अगस्त 1926 को क्यूबा के बीरन में हुआ था। तख्तापलट के बाद, क्यूबा में सत्ता उनके हाथों में चली गई। 1959 में कास्त्रो ने क्यूबा में तख्तापलट किया। इसके बाद उन्होंने 2008 तक शासन किया। उन्हाेंने क्यूबा पर लगभग 49 वर्षों तक शासन किया। 25 नवंबर को 90 वर्ष की आयु में प्राकृतिक कारणों से उनका निधन हो गया।

– फिदेल कास्त्रो को कम्यूनिस्ट क्यूबा का जनक कहा जाता है।

– पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो काे उनके दुश्मनों ने जहरीले सिगार से लेकर विस्फोटक सिगरेट तक कई तरह से मारने की कोशिश की, लेकिन वे कभी सफल नहीं हाे पाए।

– कास्त्रो ने हमेशा अमेरिकी नीतियों का विरोध किया। यहां तक कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपतियों का मजाक तक भी उड़ाया।

– अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने लंबे समय तक कास्त्रो को मारने की कोशिश की, लेकिन हमेशा नाकाम रही। फिदेल कास्त्रो पर 600 से अधिक हमले विफल रहे।

– कास्त्रो पर बनी डॉक्यूमेंट्री में इस बात का दावा किया गया है कि उनके 35 हजार महिलाओं से संबंध थे। यह सिलसिला लगभग 4 दशकों तक चलता रहा। फिदेल कास्त्रो अपनी तानाशाही के लिए जाने जाते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें