Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाईलैंड में दिखा बिल्‍कुल घास की तरह दिखने वाला सांप, देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान

October 6, 2023

थाईलैंड में दिखा बिल्‍कुल घास की तरह दिखने वाला सांप, देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान

हमारी धरती बहुत सरे जानवरों से भरी हुई है। यहां कई ऐसे जीव जंतु सदियों से रह रहे हैं, जिनके बारे में हमें कुछ भी नहीं पता। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही सांप की वीडियो वायरल हो रही है. जिसमे एक सांप को देखा जा सकता है जो की बिलकुल घांस की तरह दिखाई दे रहा है। ये ड्रैगन जैसा नज़र रहा है जो की 60 सेंटीमीटर लंबा है आपने कभी ऐसा सांप कभी देखा होगा. अगर ये सांप घास में छिप जाए तो उसे पहचाहना बड़ा ही कठिन होगा।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर @Humanbydesign3 नाम के यूजर ने इसे शेयर किया. कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है की कि हरे रंग का यह सांप थाइलैंड में पाया गया है. यह घांस जैसी फर से ढका हुआ है। एक शख्‍स को यह मिला था. वह इसे घर लेकर आया था। अब इसे वैज्ञानिकों की टीम के हवाले किया जाएगा ताकि इस पर रिसर्च की जा सके. इसके बाद ही हमें और जानकारी मिल पायेगी।

वीडियो शेयर किए जाते ही यह वायरल हो गया जिसमे अब तक 2.2 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है और 75 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स और 10 हजार से ज्‍यादा लोगों ने सेव भी की है ताकि वह दूसरों को इसे दिखा सकें। कुछ एक्‍सपर्ट कहना है कि रोएंदार सांप फूले हुए चेहरे वाला जल सांप (water snake) है जिसके शरीर पर बहुत अधिक काई और शैवाल उगे होते हैं. इसे होमालोप्सिस बुकाटा के रूप में भी जाना जाता है और यह दक्षिण पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें