Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अकाउंट में पैसे डालने महिला गई बैंक, जमा पर्ची में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आपका भी चकरा जाएगा दिमाग

June 28, 2024

अकाउंट में पैसे डालने महिला गई बैंक, जमा पर्ची में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आपका भी चकरा जाएगा दिमाग

अजब गजब : बैंक का काम कई बार कुछ लोगो के बहुत मुश्किल साबित हो जाता है। ये परेशानी ज्यादातार कम पढ़े-लिखे लोगो के साथ होती है। हालांकि उनकी मदद के लिए बैंक कर्मी मौजूद होते हैं। पर फिर भी अंजाने में लोग अक्सर बैंक में ऐसी गलती कर देते हैं। कम पढ़े-लिखे लोगो को अक्सर बैंक के फॉर्म या प्रोसेस को समझने में दिक्कत होती है जिससे वो अंजाने में ऐसी गलतियां कर देते है जो काफी अजीबोगरीब होती है। एक ऐसी के बैंक की जमा पर्ची की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है जिसे देख आप भी हसे बिना नहीं रह पाएंगे।

जो भी इस जमा पर्ची को पढ़ा उसका दिमाग चकरा गया। दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बैंक की जमा पर्ची जिसमे नाम और पैसे दो हजार लिखा है। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि महिला ने जहां रुपये लिखने थे, उस जगह पर अपनी राशि लिख दी है। जिसे देखकर आपको भी हंसी तो जरूर आई होगी। इसके बाद जब महिला ने ये पर्ची बैंक कर्मी को दी होगी, तो उसका कैसा रिएक्शन होगा, ये भी आप सोच ही सकते हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया- बैंक वाले सदमे में हैं!

इस वीडियो को @smartprem19 नाम के अकाउंट से हाल ही में पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और वही कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किए है। एक ने कहा- संगीता नाम से कुंभ राशि बनती है। वहीं एक ने कहा रशि गलत है। कई लोगों ने इस बात का जिक्र किया कि राशि गलत है। बहुत से लोगों ने हंसने वाले मीम्स बनाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें