Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अचानक उठा पेट दर्द और बाथरूम में इस महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म !

August 3, 2023

अचानक उठा पेट दर्द और बाथरूम में इस महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म !

सोशल मीडिया पर एक महिला की ऐसी कहानी सामने आई है जिसनें सभी को चौंका दिया है। महिला के बेबी बंप नहीं था और हर महीने पीरियड्स भी आ रहे थे लेकिन उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। जॉर्जिया की रहने वाली 34 साल की इस महिला का नाम मार्ला मैकएंटायर है। खुद मह‍िला ने सोशल मीडिया पर इस बात को शेयर किया है। उसका कहना है कि उसे पता ही नहीं था कि प्रेग्‍नेंट है। बेबी बंप भी नहीं था और हर महीने पीरियड्स हो रहे थे।

मार्ला मैकएंटायर ने हाल ही में टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में उन्हें अचानक पेट दर्द शुरू हो गया। लगा कि एसीडिटी की वजह से पेट में मरोड़ हो रही होगी। लेकिन वो गलत निकलीं। क्योंकि जैसे ही मार्ला भागकर बाथरूम पहुंचीं, वहां उनकी डिलीवरी हो गई। यह देखकर वो हैरान रह गईं। उन्‍हें इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा था। उन्‍होंने कहा- बाथरूम में बच्चे का जन्म हुआ। मैनें तुरंत उसे गले से लगाया। वह 160 पाउंड का था। बिल्‍कुल सामान्‍य और स्वस्थ।

NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्ला ने बताया कि अगस्‍त में एक बार उनके पीरियड्स मिस हुए थे। तब प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट किया था, लेकिन रिजल्‍ट नेगेटिव आया। ऐसे में मार्ला पूरी तरह श्योर हो गईं कि वो प्रेग्‍नेंट नहीं हैं। कुछ दिनों बाद पीरियड्स भी नियमित हो गए।मार्ला कहती हैं कि मैं बिल्‍क‍ुल निश्‍च‍िंत थीं। बेबी बंप नहीं था। बच्‍चे की किक भी कभी महसूस नहीं की। हां, जनवरी में एक बार पेट में दर्द उठा था। लेकिन तब जांच में दर्द की वजह कब्‍ज बताई गई थी। डॉक्‍टर भी प्रेग्‍नेंसी के बारे में पता नहीं लगा सके। लेकिन फरवरी के आखिर में जब पेट दर्द उठा और बाथरूम गई तो डिलीवरी हो गई। जबकि, 18 साल की उम्र से बर्थ कंट्रोल की दवा ले रही थी। मार्ला के पिता केविन का कहना है कि उसे अक्‍सर पेट में दर्द होता था। उसका इलाज भी चला। मगर जब उस दिन मार्ला ने बच्चे को जन्म दिया तो हैरान रह गया। उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल से ले जाया गया, जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें