Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वड़ा पाव गर्ल के बाद अब वायरल हुआ सूरत का चायवाला, सुरीले आवाज में गाता है किशोर दा के गाने, देखे वायरल वीडियो

July 8, 2024

वड़ा पाव गर्ल के बाद अब वायरल हुआ सूरत का चायवाला, सुरीले आवाज में गाता है किशोर दा के गाने, देखे वायरल वीडियो

अजब गजब: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म जहां लोग अपना किसी भी तरह का टैलेंट दिखा कर पॉपुलर हो जाते है। इस दौर में चाय बनाने वाले से लेकर गोलगप्पा और वड़ा पाव बेचने वाले लोग भी स्टार हैं। वड़ा पाव गर्ल से लेकर बीटेक पानीपूरी वाली इस बात के सबूत हैं। वीडियो वायरल होने का मुख्य कारण फूड व्लॉगर्स होते है। दरअसल देखा जाए तो अब हर शहर में ट्रैवल और फूड व्लॉगर्स होते हैं वो स्ट्रीट फ़ूड की वीडियो बनाते है और इनके योगदान ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। इन दिनों भी एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिस तरह से डॉली चायवाले ने बिल गेट्स को चाय पिला कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब एक और चाय वाले ने गाना गाकर इन दिनों सोशल मीडिया खूब सुर्खियां बिटोर रहा है।

कड़क चाय के साथ किशोर दा के गाने

बता दे कि सूरत के सिंगर चाय वाले विजयभाई पटेल इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स विजय भाई पटेल को डॉली चायवाला और वड़ा पाव गर्ल से जोड़कर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनके स्टॉल पर चाय की चुसकियों के साथ किशोर दा के बेहतरीन गानों का भी पूरा लुत्फ उठाते हैं। दरअसल विजयभाई चाय बनाते हुए अपनी सुरीली आवाज में किशोर कुमार के गाने भी गुनगुनाते हैं। वहीं दूर-दूर से लोग उनके हाथ की चाय पीने और गाना सुनने आते हैं। विजयभाई पटेल के किशोर दा का गाना गाते हुए चाय बनाने के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रही है।

इस वीडियो पर अब तक इसे 5 लाख 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 14 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है। वही इस पर लोगो ने कई तरह के कमैंट्स भी किये है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “विजु चायवाला अब एलन मस्क से मिलेंगे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “रास्ते खोल दिए अंकल जी ने अपने बिग बॉस में जाने के लिए ” एक अन्य यूजर ने वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, “आजकल चायवाले और पाव वाले ही फेमस हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें