Site icon Dainik Savera Times

“प्रीति तुम कहां हो, लौट आओ…” सोशल मीडिया पर वायरल हुई एयर होस्टेस की भावुक कहानी, VIDEO

Viral News: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है जो लोगों के दिल को छू जाता है। ऐसे में इन दिनों इंटरनेट पर एक भावुक कहानी ट्रेंड कर रही है “प्रीति नाम की एयर होस्टेस कहां हो?”। दरअसल, लोग उस एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट को ढूंढ रहे हैं, जिसने 2017 में एक यात्री का दर्द बांटकर उसका दुख कम किया था। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

अदिति मित्तल की दिल छू लेने वाली कहानी

कॉमेडियन अदिति मित्तल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2017 की अपनी एक यादगार फ्लाइट का जिक्र किया। उस समय उनके पिता का निधन हो गया था, और वो इमरजेंसी में लंदन से मुंबई वापस लौट रही थीं। पूरे सफर में अदिति बेहद दुखी थीं और अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं।

फ्लाइट में मौजूद एक एयर होस्टेस प्रीति ने अदिति का यह दर्द देखा और बिना कुछ कहे उनकी मदद करने लगीं। कभी वो उन्हें गर्म पानी देतीं, तो कभी चाय या नींबू पानी। प्रीति का उद्देश्य बस इतना था कि अदिति को थोड़ा सुकून मिल जाए।

“अपने पापा की कहानी सुनाओ” प्रीति का दिल छूने वाला सुझाव

अदिति ने वीडियो में बताया कि प्रीति ने उनसे कहा, “आप मुझसे अपने पिता के बारे में कोई मजेदार कहानी साझा करें। इससे आपका मन हल्का हो जाएगा।”
इस बात से प्रेरित होकर अदिति ने अपने पिता से जुड़ी कई प्यारी यादें और किस्से एक डायरी में लिखना शुरू किया और फ्लाइट के दौरान प्रीति को सुनाती रहीं। अदिति ने कहा कि यह छोटा-सा कदम उनके लिए एक बड़ी थेरेपी की तरह था इससे उनका दिल हल्का हुआ और दुख थोड़ा कम हो गया।

अदिति ने कहा- “प्रीति, तुम जहां भी हो, तुम्हारी दिवाली सबसे खूबसूरत हो”

वीडियो में अदिति ने कहा कि अब उनके पास अपने पिता की कहानियों का एक अनमोल खज़ाना है, जिसे वो आज भी संजोकर रखती हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा “प्रीति, तुम जहां भी हो, तुम्हारी दिवाली सबसे खूबसूरत हो।”

सोशल मीडिया पर ‘प्रीति’ की तलाश

वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रीति को ढूंढना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा कि “प्रीति मेरे थेरेपिस्ट से भी बेहतर हैं।” एक यूज़र ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि “कृपया इस प्रीति को खोजो, वो इंसानियत की मिसाल हैं।” तो किसी ने कहा कि “प्रीति, लौट आओ… दुनिया को तुम्हारे जैसे लोगों की जरूरत है।”

Exit mobile version