Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गजब की नौकरी, बिस्तर पर लेटे-लेटे ही 1 महीने में कमाएं लाखाें रुपए

January 3, 2023

गजब की नौकरी, बिस्तर पर लेटे-लेटे ही 1 महीने में कमाएं लाखाें रुपए

पूरी दुनिया में लोग जीवन के लिए काेई ना काेई नौकरी करते हैं, जिससे वह अपनी और अपने परिवार का अच्छे से पालन पाेषण कर सकें। साथ ही हर काेई ये भी चाहता हैं, कि उनकी नौकरी आरामदायक हाे, साथ में उसमें बहुत सारे पैसे भी हाे। ताे आज हम आपकाे ऐसी नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जाे आज कल बहुत चर्च में हैं, दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों नासा की एक ऐसी जॉब की चर्चा वायरल हो रही है। इसका कारण यह है कि लोगों को आरामदायक नौकरी मिल रही है।

बता दें, कुछ दिन पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ऐसे लोगों के लिए वैकेंसी जारी की थी, जो सिर्फ बिस्तर पर लेटकर पैसा कमाना चाहते हैं। इतना ही नहीं ऐसा करने के एवज में एजेंसी लाखों रुपए का वेतन भी देगी। इसके बाद यह वायरल हो गया और लोग इसके बारे में रिसर्च करने लगे। लोगों ने सिर्फ इतना पढ़ा और यह नहीं पढ़ा कि उन्हें बिस्तर पर पड़े-पड़े और क्या करना है और भर्ती का पैमाना क्या होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और नासा का जर्मन एयरोस्पेस सेंटर लंबे समय से आर्टिफिशियल ग्रेविटी बेड रेस्ट का अध्ययन कर रहे हैं। इसके लिए वैज्ञानिक या विशेषज्ञ बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उन पर ये प्रयोग किए जा रहे हैं। नासा ने इस रिसर्च के लिए पहले कई लोगों को रिक्रूट किया था। इस बीच कुछ लोग करीब 2 महीने तक नासा की निगरानी में रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन लोगों को इसके लिए करीब 18 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 14 लाख रुपए दिए गए। यानी एक महीने के लिए 7 लाख रुपए दिए गए। सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस पोस्ट की चर्चा हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें