इंटरनेशनल डेस्क: मिडिल ईस्ट में इन दिनों हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों के बाद ईरान और उसके सहयोगी देशों की प्रतिक्रिया से पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। दुनिया भर की नजर इस टकराव पर है और लोग लगातार इस स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
लेकिन गंभीर हालात के बीच इंटरनेट पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को लेकर कई मजेदार मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि इस पूरे संघर्ष को शायद सबसे ज्यादा “मिस” करने वाले नेता किम जोंग उन ही होंगे।
Bro is going through major fomo 🫠#WorldWar3#IranWar#Iran #Israel Kim jong un, iran, dubai, usa, ww3, north korea, memes, funny relatable, viral videos , just for fun ] pic.twitter.com/2TMMamfW1N
— Harshit Chaubey (@Chaubey_Ha0612) March 2, 2026
‘सबसे खतरनाक हथियार, पर खेलने कोई नहीं बुलाता’
सोशल मीडिया पर एक मीम खास तौर पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें किम जोंग उन की तस्वीर के साथ लिखा है, “जब आपके पास दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार हों, लेकिन कोई आपको खेलने के लिए बुलाए ही नहीं।” इंटरनेट यूजर्स इस लाइन को उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तर कोरिया अक्सर मिसाइल परीक्षण और परमाणु हथियारों को लेकर खबरों में रहता है, लेकिन मिडिल ईस्ट के इस बड़े टकराव में उसका कोई रोल नजर नहीं आ रहा है।

एक और मीम हुआ वायरल
इंटरनेट पर एक और मीम भी काफी शेयर किया जा रहा है। इसमें किम जोंग उन को लगा कि कोई मिसाइल उत्तर कोरिया की तरफ आ रही है, लेकिन बाद में पता चला कि वह सिर्फ एक टूटता हुआ तारा था।” यह मीम भी लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर एक मीम भी काफी वायरल हो रहा है।इसमें किम जोंग उन आसमान की ओर देखते हुए दिखाई देते हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, ”ऑफिसर्स क्या आप उन्हें मिसाइल देख सकते हैं, आखिरकार किसी ने हम पर हमला किया।” ऑफिसर- ”नहीं सर ये हमारी मिसाइल है और हम टेस्ट कर रहे हैं।” वहीं अन्य मीम वायरल हो रहा है जिसमें किंम जोंग किसी अधिकारी के साथ गले लगते दिख रहें है और कैप्शन में लिखा है- किम जोंग उन जब एक मिसाइल गलती से उत्तर कोरिया में गिर गई।
कैसे शुरू हुआ पूरा टकराव
दरअसल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर संयुक्त हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के कई सैन्य ठिकानों, सरकारी इमारतों और बड़े नेताओं के परिसरों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी। बताया गया कि इस हमले में उनके परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए।
अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करने के लिए की गई। वहीं इजरायल ने दावा किया कि उसके हमलों से ईरान की सैन्य कमान और रिवोल्यूशनरी गार्ड के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।