Site icon Dainik Savera Times

Viral Video: काले कोबरे के साथ स्टंट कर रहा था बुजुर्ग, डसने से हुई मौत

An old man stunts video viral with cobra

An old man stunts video viral with cobra

वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं तो कुछ कड़वी सीख भी दे जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति जहरीले सांप के साथ बहादुरी दिखाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन यही दिखावा उसकी जान ले लेता है।

काले कोबरे के साथ कर रहा था स्टंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति राज सिंह सड़क पर करीब 6 फुट लंबे जहरीले काले कोबरा को पकड़ लेते हैं। आसपास मौजूद लोग लगातार उन्हें मना करते नजर आते हैं और खतरे के बारे में चेतावनी भी देते हैं, लेकिन राज सिंह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होते। वह कोबरा को गले में डालकर ऐसे करतब दिखाने लगते हैं, जैसे यह कोई खेल हो। इसी दौरान अचानक सांप बेकाबू हो जाता है और राज सिंह को एक नहीं, बल्कि तीन बार डस लेता है।

ये भी पढ़ें: इस बार गोली नहीं चूकेगी… ईरान की अमेरिकी राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

बताया जा रहा है कि सांप के तीन बार काटने के बाद जहर बहुत तेजी से शरीर में फैल गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मूर्खता और बहादुरी में फर्क होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं मौत को गले लगाना। एक अन्य यूजर ने लिखा- मूर्खों की कमी नहीं है, एक ढूंढो तो दस मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: School Holiday: 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किए आदेश, कहा- आदेशों का सख्ती से हो पालन

 

Exit mobile version