Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

बस में कलाकारी दिखा आर्टिस्ट ने बीटोरी सुर्खिया, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

March 15, 2024

बस में कलाकारी दिखा आर्टिस्ट ने बीटोरी सुर्खिया, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह बात सच है कि दुनियाभर में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है हर किसी में कोई कोई टेंलेंट जरूर होता है। आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों के नए-नए टेंलेंट देखने को मिलते है जो वायरल भी हो जाते हैं। इसी बीच एक वीडियो है जिमसे एक कलाकार ने बस में अपनी कलाकारी से लोगो का दिल जीत लिया है। लोगो में यह वायरल विडियो बहुत सुर्खिया बीटोर रहा है।

केरल में एक बस में एक दिल जीत लेने वाली वीडियो वायरल हो रही है। आपको बता दे ये वायरल वीडियो आशिक पांडिक्कड़ नाम के कलाकार द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमे उसने यह वीडियो बस कंडक्टर से यात्रा टिकट लेने के साथ शुरु होता है।कंडक्टर ने उसे टिकट दिया लेकिन उसने टिकट को फेंकने के बजाय, कलाकार ने टिकट के पीछे स्केच बनाना शुरू कर देता है।

जैसे ही यात्रा समाप्त होती है और सारे यात्री उतरते हैं, कलाकार कंडक्टर के पास जाता है। उसे वह टिकट देता है उसने उस टिकट पर कंडक्टर का स्केच बनाया था। कंडक्टर हैरानी से उसे देखता है और फिर एक प्यारी सी मुस्कान उसके चेहरे पर देखने को मिलती है। इस दिल छू लेने वाली वीडियो को 30 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग कलाकार के टैलेंट से प्रभावित हुए। इतना ही नहीं इसपर यूज़र से कमेंट सेक्शन में कलाकारी की जमकर तारीफें कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें