वायरल न्यूज: भारत में शादियां अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह है शादी में मिला भारी भरकम लग्न-टीका, जिसका वीडियो खुद अरुण पंवार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में दावा किया गया है कि शादी में मिला पैसा और सोना दहेज नहीं बल्कि ‘दान’ है, लेकिन 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के बीच बहस शुरू हो गई कि क्या सिर्फ नाम बदल देने से दहेज, दहेज नहीं रह जाता।
रील में गिनाया गया कैश और गहनों का पूरा हिसाब
सोशल मीडिया पर वायरल रील में एक व्यक्ति हाथ में कागज लेकर शादी में दिए गए गहनों और नकदी का पूरा विवरण पढ़ता नजर आता है। वीडियो के मुताबिक दूल्हे को साढ़े पांच तोला सोने की चेन, चार तोला का ब्रेसलेट और दो सोने की अंगूठियां दी गईं। इसके अलावा दूल्हे के पिता, ताऊ, भाई, मां और अन्य रिश्तेदारों के लिए भी सोने के गहने दिए गए।
कुल मिलाकर शादी में 21 तोला सोना और 71 लाख रुपये नकद दिए गए हैं। इस पूरी रकम को ‘लग्न-टीका’ और ‘दान’ का नाम दिया गया है।
पत्नी डॉक्टर है
जानकारी के मुताबिक, अरुण पंवार की पत्नी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और फिलहाल जयपुर से एमडी कर रही हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम और सोना दिए जाने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि लड़की चाहे जितनी पढ़ी-लिखी क्यों न हो, आज भी बिना दहेज की शादी करना आसान नहीं है।
हरियाणा के यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी का यह वीडियो है। उन्हें लग्न टीके में 71 लाख रुपए कैश मिले हैं। जिससे शादी हो रही वह एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और जयपुर से एमडी कर रही हैं।
अरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर ये रील अपलोड की है, इसमें यह व्यक्ति हाथ में पेज लेकर बता रहे… pic.twitter.com/esTMKzTeAY
— Shivani Sahu (@askshivanisahu) February 3, 2026
शादी या सौदा? सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा कि खुलेआम कैश का लेन-देन दिखाया जा रहा है, यह शादी कम और सौदा ज्यादा लग रहा है। दूसरे यूजर ने कहा कि नाम चाहे दान रखो या लग्न-टीका, इतनी बड़ी रकम और सोना देना दहेज ही है और कानूनन यह अपराध है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जो भी नाम दे दिया जाए, हकीकत में यह दहेज ही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...