Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Baba Ramdev ने पीया गधी का दूध, बताई खासियत, कहा- मिस्र की रानी इससे नहाती थी

December 4, 2024

Baba Ramdev ने पीया गधी का दूध, बताई खासियत, कहा- मिस्र की रानी इससे नहाती थी

Baba Ramdev: हम जब भी योग की बात करते है तो योग गुरु के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले बाबा रामदेव को एक बार जरूर याद करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन योगासन और प्राणायामयोग के क्षेत्र में बीता दिया। हम अक्सर यह सुनते हैं कि आज इस जगह तो कल किसी और शहर में बाबा रामदेव के द्वारा योग- शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह रहती है कि इनके द्वारा आयोजित शिविरों में हर संप्रदाय के लोग शामिल होते हैं। अगर हम बात करें इनके द्वारा लोगों को योग सिखाने की तो इन्होंने अब तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करोड़ों लोगों को योग सिखा दिया हैं।

दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल होते वीडियो में यह देखा जा सकता है कि वे सबसे पहले एक गधी का दूध निकालते है और फिर वे इस दूध को पी जाते है। आप वीडियो में देख सकते है कि वो गधी का दूध पीते नजर आ रहे हैं, साथ ही उसके के दूध के फायदे को भी बता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

वैसे तो वे अक्सर अपने वीडियो में स्वास्थ्य से जुड़ी बातों को लेकर ही चर्चा करते नजर आते हैं, पर इस वीडियो में वो कुछ अलग अंदाज में लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी बाते बताते नजर आ रहे हैं । इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। अगर हम बात करे इस वीडियो की तो यह थोड़ा सा अजीब इसलिए है क्योंकि हम अक्सर गाय और भैंस का दूध पीते हैं। ऐसे में बाबा रामदेव के द्वार इस तरह का कार्य करना लोगों को हैरान कर रहा हैं।

वायरल होते वीडियो में बाबा रामदेव बोल रहे हैं कि मैने ऊंटनी, गाय, भेड़ और बकरियों से दूध निकाला है, पर यह दूध सुपर टॉनिक के साथ- साथ सबसे अलग है। इसका एक खास बात यह है कि यह एक सुपर कॉस्मेटिक के रूप में भी काम करता है। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि यह दूध स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है।

बाबा ने दावा किया कि जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, वे गधी का दूध पी सकते हैं। आपको बता दें कि गधी का दूध औरो की तुलना में ज्यादा महंगा होता है। वर्तमान में बाजार में गधी के दूध की कीमत 5,000 से 7,000 रुपए प्रति लीटर होता है। बाबा ने अंत में यह भी कहा कि मिस्र की रानी भी गधी के दूध से ही नहाती थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें