Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी से पहले बड़ा ‘कांड’: परिवार की कई बीघा जमीन गई, दुल्हन ने किया….

November 20, 2025

शादी से पहले बड़ा ‘कांड’: परिवार की कई बीघा जमीन गई,  दुल्हन ने किया….

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादी खुशी से शुरू हुई, लेकिन कुछ ही घंटों में तनाव और हड़कंप में बदल गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे के दक्षिण टोला में हुई इस शादी में दुल्हन विदाई से पहले ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई।

कैसे शुरू हुआ मामला?
बंशीलाल गौतम की बेटी पल्लवी की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबागंज के रहने वाले सुशील गौतम से तय हुई थी। तीन महीने पहले रिश्ता पक्का हुआ था, और शादी की पूरी तैयारी बड़े स्तर पर की गई थी।

दूल्हा 90 बारातियों के साथ पहुंचा

-दूल्हा सुशील 11 वैन में करीब 90 बाराती लेकर आया था।

-बताया जा रहा है कि शादी के खर्च पूरे करने के लिए सुशील ने अपनी तीन बीघा जमीन गिरवी रख दी थी।

-मंगलवार रात सभी रस्में खुशी-खुशी पूरी हुईं और विवाह संपन्न हो गया।

विदाई से ठीक पहले दुल्हन गायब
बुधवार सुबह जब विदाई का समय आया तो दुल्हन पल्लवी घर में कहीं नहीं मिली। परिवार और रिश्तेदारों ने घंटों तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

वर पक्ष में नाराजगी और हंगामा
दुल्हन के गायब होने की खबर मिलते ही वर पक्ष में पहले सन्नाटा, फिर गुस्सा फैल गया। दोनों पक्षों के बीच बहस और आरोप-प्रत्यारोप हुए। इसी बीच बाराती चुपचाप वापस चले गए। दूल्हा और उसके घरवालों ने शादी में हुए भारी खर्च की भरपाई की मांग भी की।

दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़
वधू पक्ष सदमे में है और घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण है। उनका कहना है कि उन्हें भी दुल्हन के अचानक गायब होने का कोई अंदाज़ा नहीं है।

हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
हंगामे की सूचना पर बंकी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। हालांकि अब तक दोनों परिवारों में से किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। दुल्हन के अचानक गायब होने की घटना अब भी रहस्य बनी हुई है

ये भी पढ़ें: -55 डिग्री में योगी ने किया तप, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें