Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फिल्टर हटने पर खुली इन्फ्लुएंसर की पोल, असली चेहरा देख 1 लाख से ज्यादा लोगों ने किया अनफॉलो

February 20, 2026

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फिल्टर हटने पर खुली इन्फ्लुएंसर की पोल, असली चेहरा देख 1 लाख से ज्यादा लोगों ने किया अनफॉलो

वायरल न्यूज: आज के दौर में इंटरनेट पर दिखने वाली हर चीज़ सच हो, यह जरूरी नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि एक चीनी इन्फ्लुएंसर का ब्यूटी फिल्टर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अचानक हट गया। इसके बाद कथित तौर पर उनके 1 लाख 40 हजार फॉलोअर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक महिला इन्फ्लुएंसर लाइव स्ट्रीम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके चेहरे पर लगा ब्यूटी फिल्टर कुछ सेकंड के लिए बंद हो गया। जैसे ही फिल्टर हटा उनका प्राकृतिक चेहरा नजर आने लगा। क्लिप में दिखता है कि कुछ ही पलों बाद फिल्टर दोबारा चालू हो जाता है और उनका चेहरा फिर से पहले जैसा स्मूद और बदला हुआ दिखाई देने लगता है।

1.40 लाख अनफॉलो करने का दावा

इस छोटे से वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है। इसके साथ यह दावा भी किया जा रहा है कि असली चेहरा सामने आने के बाद 1,40,000 लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। लेकिन इस बात का कोई ठोस या आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है। न ही इन्फ्लुएंसर की पहचान स्पष्ट हुई है और न ही फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट की पुष्टि हुई है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इन्फ्लुएंसर पर फॉलोअर्स को भ्रमित करने का आरोप लगाया, तो कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें उनका बिना फिल्टर वाला लुक ज्यादा अच्छा लगा। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि सोशल मीडिया पर फिल्टर का इस्तेमाल आम बात है और इसे लेकर किसी को जज नहीं करना चाहिए।

ब्यूटी फिल्टर पर फिर छिड़ी बहस

इस वायरल क्लिप ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ब्यूटी फिल्टर के इस्तेमाल और उसके असर को लेकर चर्चा छेड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक फिल्टर का उपयोग लोगों की आत्म-छवि और आत्मविश्वास पर असर डाल सकता है। वहीं कई लोग अब सोशल मीडिया पर अधिक वास्तविक और बिना फिल्टर वाले कंटेंट की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें