Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहारी लड़के को चीन की लड़की से हुआ प्यार, दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

December 13, 2023

बिहारी लड़के को चीन की लड़की से हुआ प्यार, दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

खगड़िया: चाइनीज दुल्हन और बिहारी दूल्हे की शादी आज सुर्खियों में है।दोनों को चीन में पढ़ाई करने के दौरान प्यार हुआ।दोनों का प्यार इतना गहरा हुआ कि दोनो शादी करने का फैसला कर लियाऔर बीते सोमवार की रात दुल्हा राजीव कुमार ने अपने पैतृक जिला खगड़िया में अपनी चाइनीज प्रेमिका लुई डेन के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। सात जन्मों तक एक दूजे के साथ रहने की कसमें खाए। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त आतिशबाजी हुई। सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन भी दूल्हे के साथ ठुमके लगाए। नजारा बिलकुल दिलकश और मनमोहक था।

दरअसल खगड़िया शहर के बबुआगंज निवासी राजीव कुमार पिछले दस साल से चीन में रहते हैं। वहां इनके परिवार का बिजनेस चलता है। चीन के जिस यूनिवर्सिटी से राजीव लैंग्वेज लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडी ऑफ़ चाइना से मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई करते थे।उसी यूनिवर्सिटी से बीजिंग की रहने वाली लुई डेन बैचलर की डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम हुआ। फिर दोनो ने अपने अपने परिवार के लोगो को शादी के लिए मनाया। दोनों परिवार के सहमति के बाद दोनो ने एक होटल में हिंदू रीति रिवाज से ब्याह रचाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें