VIRAL NEWS : चीन के मशहूर और बेहद अमीर निवेशक लियू शिन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक अनोखे पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने खुले तौर पर यह बताया कि वह शादी के लिए एक जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं। उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लियू शिन ने खुद के बारे में बताया कि उनका जन्म 1990 के दशक में हुआ था और वह पेशे से एक प्रोफेशनल निवेशक हैं। उनका दावा है कि वह 10 से ज्यादा लिस्टेड कंपनियों में टॉप 10 व्यक्तिगत शेयरहोल्डर्स में शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 10 अरब युआन से ज्यादा है, जो भारतीय रुपये में करीब 128 अरब रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। लियू शिन का सपना है कि वह अपने आदर्श वॉरेन बफेट से भी आगे निकलें।
शादी को लेकर क्या सोच रखते हैं लियू शिन
अपने पोस्ट में लियू शिन ने वॉरेन बफेट का जिक्र करते हुए लिखा कि जिंदगी का सबसे अहम फैसला सही जीवनसाथी चुनना होता है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपने काम में इतने ज्यादा व्यस्त रहे कि उन्हें प्यार और रिश्तों का ज्यादा अनुभव नहीं हो पाया। उन्होंने यह भी बताया कि 2018 में पारिवारिक संकट के कारण उनका निजी जीवन काफी प्रभावित हुआ। लियू शिन खुद को “लव ब्रेन” बताते हैं, यानी ऐसा इंसान जो रिश्तों में दिमाग से ज्यादा दिल से फैसले लेता है।
ये भी पढ़ेंः Dr Ramvilas Das Vedanti Passes Away: राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे वेदांती, जाने उनके बारे…
होने वाली पत्नी से क्या उम्मीदें हैं
लियू शिन ने साफ शब्दों में कहा कि वह खुद को बहुत देशभक्त और राष्ट्रवादी मानते हैं। इसलिए वह ऐसी पार्टनर चाहते हैं, जो उन्हीं मूल्यों और सोच को साझा करे।
उनकी उम्मीदें इस तरह हैं
-पार्टनर केयरिंग और समझदार हो
-परिवार और बच्चों को लेकर गंभीर हो
-शादी और रिश्ते को लेकर ईमानदार सोच रखती हो
-उन्होंने यह भी कहा कि इतनी ज्यादा संपत्ति होने के कारण उनके लिए आर्थिक रूप से बराबरी वाली पार्टनर ढूंढना व्यावहारिक नहीं है।
पढ़ाई, प्रॉपर्टी और लग्जरी लाइफस्टाइल
लियू शिन के मुताबिक, उन्होंने जर्मनी की एक टॉप यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पास चीन के शानडोंग प्रांत के यांताई और झेजियांग के हांगझोउ में प्रॉपर्टी है। वह एक से ज्यादा रोल्स रॉयस कारों के मालिक हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में वह लग्जरी ब्रांड की शर्ट पहने हुए अपनी रोल्स रॉयस कार के सामने खड़े नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
लियू शिन का कहना है कि उनकी पोस्ट के बाद उन्हें रोजाना सैकड़ों फ्रेंड रिक्वेस्ट मिल रही हैं। पोस्ट पर करीब एक हजार से ज्यादा कमेंट्स आए, जिनमें कई महिलाओं ने अपनी जानकारी और फोटो तक शेयर कीं। हालांकि, सभी लोग इस विज्ञापन को सच नहीं मान रहे हैं। कुछ यूजर्स ने शक जताया कि यह पोस्ट कहीं प्रभाव बढ़ाने या निवेश के नाम पर लोगों को फंसाने की कोशिश तो नहीं है। लोगों का कहना है कि इतना अमीर व्यक्ति चाहें तो आसानी से किसी एलिट मैचमेकिंग सर्विस के जरिए शादी कर सकता है।
आरोपों पर लियू शिन का जवाब
इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए लियू शिन ने कहा कि मार्केट मैनिपुलेशन गैरकानूनी है और वह ऐसा कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने साफ किया कि वह सच में शादी को लेकर गंभीर हैं।
Watch Video- MP Channi: ਫਾਲਤੂ ਬੇਲੇਟ ਪੇਪਰ ਛਪਾਈ ਦੀ ਸੱਚਾਈ ਚੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ

