Lenskart Store Viral Video : बीजेपी की अल्पसंख्यक नेता नाजिया इलाही खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच काफी बहस और विवाद देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर का बताया जा रहा है। वीडियो में नाजिया इलाही खान स्टोर के कर्मचारियों से बहस करती नजर आ रही हैं।
क्या आप यहां शरिया लागू करवाना चाहते हैं?
वीडियो में नाजिया एक मैनेजर, जिसका नाम मोहसिन खान बताया जा रहा है, से सवाल-जवाब करती दिखती हैं। बातचीत के दौरान वह कहती सुनाई देती हैं— “क्या आप यहां शरिया लागू करवाना चाहते हैं?” वह मैनेजर की भूमिका पर भी सवाल उठाती हैं और आरोप लगाती हैं कि स्टोर में भेदभाव हो रहा है।
In Mumbai Lenskart store, activist Nazia Ilahi Khan applies tilak & ties kalava on Hindu staff, confronts Muslim manager Mohsin Khan over alleged ban on Hindu symbols while allowing hijab. ‘Sharia in India?’ she asks 😭”
pic.twitter.com/Qn7xDYp4pD— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 20, 2026
धार्मिक भेदभाव का आरोप
नाजिया का दावा है कि स्टोर में हिंदू कर्मचारियों को तिलक और कलावा जैसे धार्मिक चिन्ह पहनने से रोका जा रहा है। वीडियो में वह खुद कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाती हुई दिखाई देती हैं। हालांकि, वीडियो में कर्मचारी थोड़े असहज नजर आते हैं, लेकिन वे इसका विरोध नहीं करते।
भगवान राम और शिव के लगे जयकारे
वीडियो में नाजिया भगवान राम और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए भी दिखती हैं। वहां मौजूद लोग इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहे होते हैं।
नाजिया ने कहा- यह कदम हिंदू परंपराओं को दबाने के खिलाफ उठाया
नाजिया का कहना है कि उन्होंने यह कदम हिंदू परंपराओं को दबाने के खिलाफ उठाया है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने जानबूझकर एक मुस्लिम मैनेजर को रखा है ताकि हिंदू रीति-रिवाजों को सीमित किया जा सके।
कंपनी के मालिक को किया जाए गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान ने लेंसकार्ट कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही, उन्होंने कंपनी की नीतियों की जांच कराने की भी मांग उठाई है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग नाजिया के समर्थन में हैं, जबकि कई लोग उनके इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...