Site icon Dainik Savera Times

फोटोशूट करवा रहे शख्स के पीछे दबे पांव आया खूंखार ब्लैक पैंथर, रोंगटे खड़े कर देगी ये वीडियो

Viral Video : खूंखार जंगली जानवर जैसे शेर, चीता, भालू और अन्य जानवरों से दूरी बनाकर रखने में ही भलाई होती है। ऐसे जानवरों का कुछ पता नहीं होता कब यह गुस्से में आ जाए और आप पर हमला कर दें। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें ऐसे जानवरों के नजदीक जाने से डर नहीं लगता। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स दिवार के पास फोटोशूट करवा रहा होता है तभी पीछे से एक ब्लैक पैंथर दबे पांव उसके करीब आता है। फोटो खिंचवा रहा शख्स उससे डरने के बजाय उसे दोस्त बनाकर प्यार से सहलाने लगता है और चूमते लगता है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो देख आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। ऐसा लग रहा है मानो ये किसी जू का दृश्य हो।

Exit mobile version