Site icon Dainik Savera Times

VIDEO : जयमाला छोड़ रील बनाने में व्यस्त रही दुल्हन, नाराज होकर बिना शादी किए लौट गई बारात

bride

Viral News: हरियाणा के कैथल जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब जयमाला की रस्म के लिए बार-बार बुलाए जाने के बावजूद दुल्हन मंच पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए रील बनाने में व्यस्त थी और काफी देर तक जयमाला स्थल पर नहीं आई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दूल्हे, उसके बड़े भाई (जेठ) और दूल्हे के पिता ने कई बार दुल्हन को बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह डांस और वीडियो बनाने में व्यस्त रही। काफी इंतजार के बाद दूल्हा पक्ष ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताई।

 

स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दूल्हे के पिता ने इसे परिवार की बेइज्जती बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा और उसके परिजन बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गए।

घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इस संबंध में दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, छोटी सी बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि शादी टूटने की नौबत आ गई और दोनों परिवारों के रिश्ते भी खराब हो गए।

नोट:  इस खबर को लेकर किसी भी तरह का दैनिक सवेरा पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि या पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version