नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें दुल्हन अपने दूल्हे के लिए स्टेज पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो रोमांस, खुशी और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
यह वीडियो एक शादी के रिसेप्शन का बताया जा रहा है। इसमें दुल्हन पूरी तरह सजी-धजी स्टेज पर खड़ी होती है और दूल्हा उसके सामने खड़ा होकर उसका डांस देख रहा होता है। चारों तरफ रिश्तेदार और मेहमान मौजूद होते हैं, जो इस खूबसूरत पल का मजा ले रहे हैं।
View this post on Instagram
दुल्हन अपने डांस की शुरुआत पुराने और सुपरहिट गाने “ओ मेरा जान-ए-बहार आ गया” से करती है। इस गाने पर वह हल्के, प्यारे और ग्रेसफुल स्टेप्स करती है, जिससे माहौल बेहद खुशनुमा हो जाता है। इसके बाद गाना बदलता है और “मेरा पिया घर आया” बजने लगता है। इस गाने पर दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशन और उसके डांस मूव्स साफ दिखाते हैं कि वह इस पल को दिल से जी रही है। फिर जैसे ही “साजन जी घर आए” गाना शुरू होता है, दुल्हन और भी ज्यादा जोश और एनर्जी के साथ थिरकने लगती है। कैमरा कभी दुल्हन के डांस पर फोकस करता है, तो कभी दूल्हे के रिएक्शन दिखाता है, जो मुस्कुराते हुए और थोड़ा शरमाते हुए यह परफॉर्मेंस देख रहा होता है।
वीडियो के आखिर में “पलकी में होके सवार चली रे” गाना बजता है, जो पूरे डांस को एक इमोशनल टच दे देता है। इस दौरान दुल्हन का डांस थोड़ा भावुक और फिल्मी नजर आता है। आसपास खड़े मेहमान तालियां बजाते हैं और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस खास पल को रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं।
यह प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर anjali_kalosiya123 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 2 लाख 18 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और 1300 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दुल्हन के डांस, उसके कॉन्फिडेंस और इस खूबसूरत शादी के पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...