Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

निर्दयता की हद! पेट्रोल डालकर सांड को जिंदा जलाया, आग का गोला बनकर गलियों में दौड़ा बेजुबान

January 28, 2026

निर्दयता की हद! पेट्रोल डालकर सांड को जिंदा जलाया, आग का गोला बनकर गलियों में दौड़ा बेजुबान

नेशनल डेस्क: राजस्थान के पाली जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेजुबान सांड पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी गई, जिसके बाद वह जलता हुआ गांव की गलियों में आग के गोले की तरह दौड़ता रहा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद गांव में भारी गुस्सा है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

यह घटना पाली जिले के पिपलिया कला गांव की है। बताया जा रहा है कि रविवार 25 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे, ठंड के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों में थे और गलियां सुनसान थीं। इसी दौरान कुछ युवक अलाव ताप रहे थे, तभी अचानक एक जलता हुआ सांड गली में दौड़ता हुआ नजर आया।

गांव में अफरा-तफरी मच गई, गौ सेवा समिति को सूचित किया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड के पूरे शरीर में आग लगी हुई थी और वह भयंकर दर्द और डर के कारण इधर-उधर भाग रहा था। यह देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी जानकारी गौ सेवा समिति को दी गई। सूचना मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांड को काबू में किया। उन्होंने उसके शरीर में लगी आग बुझाई और उसे प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल सांड को गौशाला ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह कोई हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई क्रूरता: ग्रामीण

ग्रामीणों और गौ सेवकों का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई क्रूरता है। किसी ने सांड पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाई, जिसके बाद वह जलता हुआ गांव में दौड़ता रहा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें