ChatGPT Fitness: आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वजन घटाने से लेकर रूटीन प्लानिंग तक, AI के इस्तेमाल से लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। हसन नाम के एक युवा टेक प्रोफेशनल ने इसका जीता-जागता उदाहरण पेश किया है।
ChatGPT की मदद से 3 महीने में घटाया 27 किलो वजन
हसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी कहानी साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ChatGPT का उपयोग करके सिर्फ तीन महीनों में 27 किलो वजन कम किया। उन्होंने साफ कहा कि यह कोई जादू या चमत्कार नहीं था, बल्कि नियमित मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। हसन ने अपने वजन घटाने की प्रक्रिया में न तो किसी महंगे जिम की सदस्यता ली और न ही किसी पर्सनल ट्रेनर की मदद ली। इसके बजाय, उन्होंने ChatGPT को अपने “डिजिटल फिटनेस कोच” की तरह इस्तेमाल किया।
हसन ने बताया कि उन्होंने अपने शरीर के टाइप और जरूरतों के अनुसार खास प्रॉम्प्ट्स तैयार किए, जिनकी मदद से ChatGPT ने उनके लिए डाइट और वर्कआउट रूटीन बनाये। इस प्रक्रिया में उन्हें अपनी कैलोरी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का ध्यान रखते हुए सटीक योजना मिली।
I LOST 27 KILOS WITH CHATGPT AS MY PERSONAL TRAINER.
No gym. No expensive apps. No BS.
Just daily discipline + prompts that actually gave me structure.
Here’s the 7 Prompts that can do the same for you:
— Hasan (@Ubermenscchh) January 1, 2026
AI की मदद से तैयार किए गए कुछ प्रॉम्प्ट्स
12 हफ्तों का फिटनेस प्लान:
“मेरा वजन: [किलो], लंबाई: [सेमी], उम्र: [उम्र], जेंडर: [पुरुष/महिला]।
मेरा लक्ष्य फैट कम करना और मसल बनाना है।
जिम के बिना किया जा सकने वाला, 12 हफ्तों का फिटनेस और न्यूट्रिशन प्लान तैयार करें।”
साप्ताहिक मील प्लान:
“1800 कैलोरी प्रतिदिन के आधार पर 7 दिन का मील प्लान बनाएं, जिसमें कम से कम 120 ग्राम प्रोटीन हो, प्रोसेस्ड कार्ब्स कम हों और सामग्री सस्ती तथा आसानी से पकाई जा सकने वाली हो।
हर दिन के मैक्रोज़ और पूरी ग्रॉसरी लिस्ट दें।
मैं ये चीजें नहीं खाता/खाती: [यहाँ जोड़ें]
हसन ने अपने X अकाउंट @Ubermenscchh पर और भी कई उपयोगी प्रॉम्प्ट्स शेयर किए हैं, जो किसी भी व्यक्ति को AI की मदद से हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने में मदद कर सकते हैं।
इस कहानी से यह साबित होता है कि अगर सही दिशा और अनुशासन के साथ AI का इस्तेमाल किया जाए, तो यह महंगे जिम और फिटनेस कोच के बिना भी वजन कम करने और हेल्दी जीवनशैली अपनाने में मददगार साबित हो सकता है।

