अजब-गजब: सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन के हेनान प्रांत में मौजूद बेइयिंग गांव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पहली नजर में यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म का सेट लगता है, लेकिन हकीकत में लोग यहां जमीन के भीतर बने खास घरों में रहते हैं। इन घरों को याओडोंग (Yaodong) कहा जाता है, जिसका मतलब है गड्ढेनुमा आंगन।
4 से 5 हजार साल पुरानी परंपरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन भूमिगत घरों का इतिहास नया नहीं है। चीन की यह परंपरा 4,000 से 5,000 साल पुरानी मानी जाती है। इन घरों को लोएस पठार की मुलायम लेकिन मजबूत मिट्टी को 6 से 7 मीटर गहराई तक खोदकर तैयार किया जाता है। इसलिए यह देखने में जितने अनोखे हैं, उतने ही मजबूत भी।
ये भी पढ़ें: शेख हसीना को सजा-ए-मौत सुनाने के बाद बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन, 50 लोग घायल
नेचुरल एयर-कंडिशनर और हीटर
इन घरों की सबसे बड़ी खासियत है कि इनका तापमान पूरे साल स्थिर रहता है। गर्मियों में ये घर बाहर की गर्मी से बिल्कुल ठंडे रहते हैं। सर्दियों में अंदर हमेशा गर्माहट बनी रहती है। जमीन के नीचे होने की वजह से यह भूकंप के दौरान भी सुरक्षित माने जाते हैं।
View this post on Instagram
अंदर से बिल्कुल मॉडर्न घर जैसे
ऊपर से यह घर आपको सिर्फ एक बड़ा गड्ढा लगेंगे, लेकिन अंदर जाने पर पूरा नज़ारा बदल जाता है। याओडोंग घरों में किचन, बेडरूम, बैठने की जगह और एक खुला आंगन (जहां ऊपर से सीधी धूप आती है) सब कुछ किसी मॉडर्न फ्लैट की तरह व्यवस्थित मिलता है। यही वजह है कि लोग इन घरों को नेचर का अद्भुत डिजाइन कहते हैं।
अब बन गया टूरिस्ट स्पॉट
समय के साथ आधुनिक जीवनशैली बढ़ी और इन घरों की संख्या कम होती गई। लेकिन बेइयिंग गांव में अब भी कई पुराने याओडोंग मौजूद हैं। स्थानीय प्रशासन ने इनमें से कई घरों को रीनोवेट करके टूरिस्ट स्पॉट में बदल दिया है। अब दुनिया भर से लोग इस अनोखे भूमिगत गांव को देखने पहुंच रहे हैं और इसकी अनोखी डिजाइन देखकर दंग रह जाते हैं।
VD : विवादों में घिरे Babbu Maan “धार्मिक भावनाओं को पहुंची चोट”
मेष: दिन शुभ रहेगा...