Site icon Dainik Savera Times

समुद्र में दिखा रंग-बदलने वाला जादुई जीव, देखकर हैरान हुए लोग, देंखे Viral Video

Viral Video

Viral Video

Viral Video: समुद्र की असीम गहराइयों में ऐसे जीव पाए जाते हैं, जिन्हें देखना आम लोगों के लिए एक अद्भुत अनुभव होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक अनोखा और रंग-बिरंगा जीव देखा गया। यह जीव देखने में सांप जैसा है और इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे पानी में कोई रंगीन रिबन तैर रहा हो।

समुद्र की गहराइयों में दिखा रंग-बदलने वाला जादुई जीव

वीडियो में गोताखोरों की एक टीम इस रहस्यमयी जीव को अपने कैमरे में कैद करती नजर आ रही है। इस जीव का नाम रिबन ईल (Ribbon Eel) है। वैज्ञानिकों के अनुसार, रिबन ईल की सबसे खास बात यह है कि यह न केवल रंग बदल सकता है, बल्कि नर से मादा में भी बदल जाता है। छोटे होने पर इसका रंग काला होता है, लेकिन जैसे-जैसे यह बड़ा होता है, इसका रंग नीला हो जाता है। और जब यह नर से मादा में बदलता है, तो इसका पूरा शरीर पीला हो जाता है।

रिबन ईल का शरीर लंबा और पतला होता है, जिससे यह पानी में रिबन की तरह लहराता है। वीडियो में इस जीव का तैरना बिल्कुल हवा में उड़ते रंगीन रिबन जैसा लग रहा है।

यूजर ने लिखा कि “रिबन ईल दिखाता है कि प्रकृति की रचनात्मकता…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @seraj_liv3 ने इस वीडियो को साझा किया। महज 37 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 62 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि “रिबन ईल दिखाता है कि प्रकृति की रचनात्मकता और जादू इंसानी कल्पना से भी कहीं आगे है।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “एक ही जीवन में रंग और लिंग बदलना सचमुच कुदरत का चमत्कार है।”

रिबन ईल जैसी जीव-जंतुओं की विशेषताएँ न केवल वैज्ञानिकों के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी रहस्यमय और आकर्षक हैं। यह वीडियो समुद्र की दुनिया में छिपे अद्भुत जीवों की झलक दिखाता है, जिन्हें देखना हर किसी के लिए यादगार अनुभव साबित हो सकता है।

Exit mobile version